सीसीटीवी कैमरे में टेंट हाउस में चोरी की हरकतें हुई कैद

रफिगंज- औरंगाबाद जिले के रफीगंज में 5 सितंबर को एक टेंट हाउस की दुकान से कुछ अज्ञात चोरों ने लाखों रुपयों की सामग्रियों की चोरी कर घटना को अंजाम दिया था। जिसका रिकॉर्ड एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी।

दरअसल यह मामला थाना क्षेत्र के चाहत डीजे साउंड से जुड़ा हुआ है। जिसमें लाखों रुपए की चोरी की घटना के वारदात के बाद टेंट हाउस के मालिक संजय चौधरी ने स्थानीय थाना रफीगंज में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।\"टेंट

प्राथमिकी दर्ज के बाद रफीगंज पुलिस इस घटना के पीछे लगातार छापेमारी कर रही थी। उसी दौरान जानकारी मिली कि चोरी की  गयी समान गोह के एक इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग दुकान में रखी गयी है। इसके बाद रफीगंज थाने की पुलिस गोह थाना के पुलिस की मदद से थाना क्षेत्र के एक इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग सेंटर से समान को बरामद कर लिया गया।

इस घटना में पीड़ित संजय चौधरी ने बताया कि उस वक्त उनके टेंट हाउस से अज्ञात चोरों ने करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली थी। जिसमें उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

\"chori

बताते चले कि इस कांड के उद्भेदन को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। गोह में इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग सेंटर से समान बरामद होने के बाद अनुसंधान के क्रम में पता चला कि चोर दाउदनगर थाना अंतर्गत तरारी गांव का है। जो गांव के ही उपेंद्र पासवान चोरी कर इस घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद घर से ही चोर उपेंद्र पासवान को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़े

अंकिता हत्या कांड पर मदनपुर में आयोजित हुई आक्रोश सभा |

मदार नदी से दो दिन बाद बरामद हुआ किशोरी शव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *