रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा विधायक ऋषि कुमार ने ओबरा प्रखंड के डिहरी पंचायत के नुआंव गांव में स्वास्थ्य उपकेन्द्र खोलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया की औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के ग्राम नुआंव के आसपास के गांव एवं टोलों की आबादी 2500-3000 है, नुआंव में स्वास्थ्य उपकेन्द्र नही होने के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा को लेकर काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सरकार कब तक नुआंव गांव में स्वास्थ्य उपकेन्द्र खोलने का विचार रखती है और नही तो क्यूँ। जवाब में प्रश्न को अस्वीकारात्मक बताते हुए बताया गया की ग्राम नुआंव में स्वास्थ्य उपकेन्द्र स्वीकृत नही है वहां से 05-06 कि०मी० की दूरी पर अरण्डा एवं ललारो घटारो में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र स्थित है जहां मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है। वहीं ग्राम नुआंव में टीकाकरण एवं प्लस पोलियो अभियान नियमित तौर पर चलाया जा रहा है।
Leave a Reply