औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी की पहल से दुर्गा पूजा व मोहर्रम समिति के सदस्यों को मिला सम्मान

चितरंजन कुमार जन जोश।

औरंगाबाद शहर में शांतिपूर्वक तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व त्यौहार संपन्न कराए जाने को लेकर शांति समिति के सदस्यों तथा दुर्गा पूजा कमेटी व मोहर्रम कमेटी के सदस्य को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह औरंगाबाद शहर स्थित नगर थाना परिसर में जांबाज नगर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सैनी की नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत और सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो अमानुल्लाह शामिल हुए। सम्मान समारोह कार्यक्रम का नगर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने संचालन किया। बारी-बारी से पदाधिकारीयों ने कार्यक्रम में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड के साथ अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।\"\" उपस्थित दोनों समुदायों के साथ पदाधिकारीयों ने इस पहल के लिए नगर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सैनी की प्रशंसा करते हुए सराहना की। सदर अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत ने इसे अनूठी पहल बताया।कमेटी के सदस्यों का स्वागत करते हुए नगर थानाध्यक्ष ने कार्यक्रम में आने के लिए उन्होंने बधाई दी और कहा कि यह कार्यक्रम सद्भाव स्थापित करने वाला साबित होगा। ज्ञात हो की औरंगाबाद पुलिस के द्वारा पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न करने पर यह पहली बार ऐसा मौका था।जब दोनों समुदाय के सदस्यों को और कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो अमानतुल्लाह ने बताया कि वैसे तो थाना विधि व्यवस्था के लिए जाना जाता है।लेकिन आज आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए हम सभी एकत्रित हुए हैं।पर्व त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में भी सभी की सहयोग सराहनीय रहा नियमों का पालन किया गया और आपसी सद्भाव की मिसाल पेश की गई।थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने कहा कि प्रशासन और पब्लिक सद्भाव बेहद अच्छा है।मोहर्रम हो या दुर्गा पूजा सभी पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कमेटी के सदस्यों ने अतुलनीय सहयोग की है। सद्भाव सहयोग की भावना रखने से शहर की छवि बेहतर हुई है। शांति समिति के सदस्यों की एसडीओ ने इस दौरान सराहना की।

इस दौरान पप्पू सिंह सुशील गुप्ता धर्मेंद्र कुमार सिंह नीरज कुमार राज मल्होत्रा ऋतिक कुमार गोलू कुमार सुनील कुमार राजन कुमार सिकंदर हयात सुशील गुप्ता मोहम्मद शकील विक्रम गुप्ता कमरुद्दीन संजय गुप्ता पूर्व मुखिया संजय सिंह रवि कुमार विकी कुमार अमन कुमार धीरज कुमार सहित औरंगाबाद के विभिन्न कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *