देव से भंडारी तक जाने वाली रोड में बनी गढा दुर्घटना का दे रहा आमंत्रण, दर्जनों लोगों की दुर्घटना में गई है जान

【फ़ोटो-खडीहा गाँव के पास रोड में बने गढे में जमा पानी】

चितरंजन कुमार:-

देव के दक्षणी इलाका से देव प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य रोड में बनी गढ़ा दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है।बीते महीने एक मोटरसाइकिल सवार युवक इस गढ़े का की शिकार हुआ था जो जीवन और मौत से जूझ रहा है।इस रास्ते से देव प्रखंड के बेढ़नी एरौरा पूर्वी और पश्चिमी केताकी पंचायत के दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों का आवागमन का एक मात्र रास्ता है।\"\"देव गोदाम से प्रारम्भ होने वाली यह रोड खडीहा कचनपुर भंडारी गंगटी जोधपुर एरौरा यदुपुर बारा बरहेता महुआ दोहर आजाद बिगहा तेतरिया कलाल बिगहा होते मैगरा नारायणपुर को जोड़ती है।रोड की दुर्दशा यह है कि अगर इस रास्ते से एम्बुलेंस गर्भवती महिला को लेकर समय से अस्पताल नही पहुंच पाती हैं।\"\"इस रोड से आवागवमन करने वाले दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगा चुकें हैं लेकिन शिर्फ़ आस्वासन प्राप्त हुआ है। खडीहा गांव के सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक कामेश्वर सिंह ने बताया कि इस रोड का निर्माण 2014 में हुआ था।तब से आज तक इस रोड में कोई मेंटनेसन्स का कार्य नही हुआ है।इस रोड में बने गड्ढे में कई बार बाइक दुर्घटना का शिकार हुआ है।दर्जनों लोगों को दुर्घटना में जान भी गवानी पड़ी है।\"\"ग्रामीण बताते हैं कि चंदा कर के कभी कभी रोड में बने गढ़े में डस्ट हमलोगों ने भरवाया है।बरसात के दिनों में गढ़े में पानी भर जाने से सबसे अधिक परेशानी मोटरसाइकल चालक को होती है।ग्रामीणों ने बताया कि अगर समस्या का हल नही हुआ तो प्रखंड कार्यालय के घेराव कर आन्दोल करेंगे।

क्या कहते हैं BDO

इस संबन्ध में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुन्दन कुमार ने बताया कि देव का यह दक्षणी इलाक़ा है इस क्षेत्र में रोड में गढ़े की शिकायत मिली है।वरीय अधिकारियों से बात कर इस समस्या से अवगत कराया जाएगा और रोड की मेंटनेसन्स की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *