कई घंटों से गायब हैं ओबरा BDO, नही मिला कोई सुराग

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड विकास पदाधिकारी मो० युनूस सलीम का अचानक संदेहास्पद तरीके से गायब होना क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। ज्ञात हो कि जून माह में मो० युनूस सलीम कलेर से बीडीओ के तौर पर ओबरा में योगदान दिया था। बता दें कि बीडीओ की सरकारी गाड़ी प्रखंड कार्यालय में ही खड़ी थी पर वे कार्यालय से संदेहास्पद स्थिति में गायब मिले उपस्थित अन्य कर्मचारियों से भी बात की गई पर किसी से भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रहा है। परिजनों ने पर्सनल व सरकारी नंबर पर संपर्क करना चाहा पर वे फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उनका चालक धर्मेंद्र कुमार उन्हें कार्यालय छोड़ने गया था जिसके बाद से वे लापता हैं। इधर उनकी पत्नी ने ओबरा थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते हीं ओबरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा बीडीओ आवास जाकर परिजनों से जानकारी ली। समाचार प्रेषण तक बीडीओ के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नही हो सकी है इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *