जमीन अतिक्रमण को लेकर 85 लोगों को मिला नोटिस, ग्रामीणों में आक्रोश

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के करसांव गांव में अतिक्रमण को लेकर 85 लोगों पर अंचल के द्वारा नोटिस थमाया गया जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव में गैर मजरूआ भूमि पर अतिक्रमण को लेकर संजय कुमार सिंह के द्वारा हाईकोर्ट में अतिक्रमण का एक याचिका दायर की गई थी इसके आलोक में अंचल द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अंचल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 93 लोगों को नोटिस थमाया गया है। प्रपत्र-1 में गैरमजरूआ आम भूमि पर अतिक्रमण करने को लेकर नोटिस थमाया गया है। स्थानीय निवासी पुरुषोत्तम कुमार, सुरेश यादव, नंदकुमार राम, मोहम्मद इसराइल खान, धुरा राम, सुधीर साव, बसंत पासवान, जुबेर आलम, बृजमोहन राम, धनंजय मिस्त्री सहित अन्य ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अतिक्रमण को लेकर 85 लोगों को नोटिस भेजा गया है। हम सभी ग्रामीण पूर्वजो के समय से ही इस भूमि पर मकान बना कर रह रहे हैं। इस दौरान अंचल के द्वारा हम लोगों को नोटिस प्राप्त हुआ की 28 सितंबर को अंचल कार्यालय उपस्थित होना है। हम सभी लोग उक्त तिथि पर यहां उपस्थित हुए। कार्यालय बंद होने के कारण अधिकारियों से मुलाकात नहीं हो सका। जिस जमीन को हम लोगों द्वारा अतिक्रमण कहा जा रहा है उस पर हमारे पूर्वज सैकड़ो वर्ष पूर्व से ही रहते आ रहे हैं। अतिक्रमण के नाम पर सिर्फ हम लोगों का शोषण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि कई वर्ष से यहां रहने के कारण मालिकाना हक दिया जाए। हम सभी ग्रामीण भूमिहीन हैं। अगर अतिक्रमण का वाद चलाकर हम लोगों का घर तोड़ दिया जाता है तो हम लोग बेघर हो जाएंगे। इसी को लेकर हम सभी लोग अंचल कार्यालय आए हुए थे। इस संबंध में अंचल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हाई कोर्ट के निर्देश पर सभी लोगों को नोटिस भेजा गया है। मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। अगर लोग भूमिहीन है तो उन्हें जमीन चिन्हित कर दिया जाएगा। किसी को बेघर नही होने दिया जाएगा। फिलहाल पक्ष जानने के लिए लोगो को नोटिस किया गया था, लेकिन कार्यालय बंद होने के कारण उन लोगों से मुलाकात नहीं हुआ। अगला तिथि निर्धारित कर पक्ष जाना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *