मृतक सरपंच प्रतिनिधि राजेश पासवान की फाइल फोटो
चितरंजन कुमार मदनपुर औरंगाबाद-
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के बनिया पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि राजेश पासवान की मौत शुक्रवारवार को मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्जी बीघा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में हो गई। सड़क दुर्घटना में राजेश पासवान को गंभीर चोट आई थी।जहां मदनपुर सीएससी से उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर किया गया था। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इधर उनके निधन की सूचना के बाद पूरे बनिया पंचायत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।शोक व्यक्त करने वालों में मदनपुर प्रखंड के लोजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रसेन सिंह उर्फ लडू सिंह, बनिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामानन्द रविदास,पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र सिंह,उप मुखिया बबन सिंह,उप सरपंच,सभी वार्ड सदस्य,पंचायत के सभी समाजसेवियों ने शोक व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि शुक्रवार की संध्या 4:00 बजे मदनपुर से बाजार करके लौट रहे सरपंच प्रतिनिधि राजेश पासवान भाड़े की टेंपो से घर वापस लौट रहे थे। तभी मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्जी बीघा के पास एनएच 19 पर पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी।टेंपो में में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।सभी लोगों को मदनपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को सदर अस्पताल जबकि चार लोगों को गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जिसमें मदनपुर थाना क्षेत्र के बनिया पंचायत के पडरावां गांव निवासी सरपंच प्रतिनिधि राजेश पासवान भी शामिल थे।उन्हें गंभीर चोटे आई थी जहां उन्हें इलाज के लिए गया ले जाया गया, उन्होंने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया।
मंझे हुए जनप्रतिनिधियों में से एक थे राजेश पासवान
अपनी काबिलियत और शौम्य विचार की वजह से अपनी पत्नी को राजेश पासवान ने दूसरे बार बनिया पंचायत के सरपंच पद से जीत दिलवाई थी। अपने ही मोटरसाइकिल पर पत्नी को बैठाकर प्रचार करते थे और लोगों से जन समर्थन मांगते थे। पंचायत के लोगों पर उनकी नजर पड़ती थी तो एक अलग प्रकार से ही मिलते-जुलते थे जिसकी चर्चा चौक चौराहों पर हमेशा होती रहती थी। नतीजतन अपनी पत्नी को दो बार उन्होंने सरपंच पद से जीत दिलवाया वर्तमान में उनकी पत्नी बिंदु देवी बनिया पंचायत की सरपंच पद पर सुशोभित है।
Leave a Reply