चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत, सख्त कार्रवाई की मांग

फोटो:~ मृतिका की फाइल फोटो

रॉकी दूबे, ओबरा

देव प्रखंड के ढिबरा थाना क्षेत्र के कर्मा बहादुरडीह निवासी राजू यादव की पत्नी सीता देवी की चिकित्सकों की लापरवाही से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका का मायका ओबरा थाना क्षेत्र के अदमा गांव में है। सीता अपने पति के साथ कोलकाता में रहकर एक निजी बैंक में जॉब करती थी कुछ दिन पहले छूट्टी लेकर अपने मायके अदमा आयी थी। परिजनों ने बताया कि सामान्य बुखार एवं दर्द की शिकायत पर सीता को ओबरा स्थित अरविंद हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों द्वारा एक इंजेक्शन लगाया गया इंजेक्शन लगने के बाद स्थिति सुधरने की बजाय बिगड़ने लगी और कुछ ही क्षण में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्लीनिक के स्टाफ ने हंगामा से बचने के लिए परिजनों को बेहतर इलाज का झांसा देकर एम्बुलेंस से अपने अन्य ब्रांच दाउदनगर स्थित अरविंद हॉस्पिटल ले जाने लगे परिजनों द्वारा मृत्यु की आशंका पर विरोध करने के बावजूद उपस्थित अस्पताल कर्मी जबरन महिला को लेकर निकल गए परिजनों ने बताया कि मृतिका को दाउदनगर ना ले जाकर अस्पताल कर्मियों ने उसे उसके मायके अदमा छोड़ गए। परिजनों ने जब डॉक्टरों से इलाज संबंधित रिपोर्ट एवं जानकारी मांगी तो डॉक्टरों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। घटना की सूचना ओबरा पुलिस को दी गई। कागजी प्रक्रिया के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर मृतका के चाचा शंकर यादव ने जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *