रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखण्ड के खरांटी स्थित शहीद जगतपति के शहादत दिवस पर शहीद जगतपति फैंस क्लब व एनएच-139 सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति के तत्वावधान में शुक्रवार की सुबह तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा शहीद के पैतृक गांव खरांटी स्थित स्मारक से बाईक के माध्यम से ओबरा बाजार, कारा होते हुए शहीद के गांव खरांटी भ्रमण करते हुए शहीद जगतपति अमर रहे, वन्दे मातरम एवं भारत माता की जयघोष करते हुए पुनः स्मारक स्थल पहुंची। स्मारक पर शहीद जगतपति स्मृति मंच के अध्यक्ष रामाश्रय प्रजापति ने राष्ट्रगान गाकर झंडोत्तोलन किया। उसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्या निकेतन, सनिरा आर्ट स्कूल, सनराइज अकैडमी व मध्य विद्यालय खरांटी के छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व खरांटी मध्य विद्यालय में शहीद जगतपति के शहादत दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया। वही डांस व संगीत में प्रथम पुरस्कार सनिरा आर्ट स्कूल व द्वितीय पुरस्कार विद्या निकेतन को दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति के सदस्य व संचालन रामचंद्र पासवान ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहजानंद कुमार, पुष्कर अग्रवाल, चंदन कुमार सिंह, शिवम झा, शुभम सिंह, विकास कुमार चौधरी, रंजीत पांडेय, नवलेश मिश्रा, आनंद कुमार, चुशन पांडेय, सोनू कुमार सोलंकी, मनीष कुमार सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।
Leave a Reply