करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पावर स्टेशन के समीप गुरुवार को बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व० सिकंदर मेहता के 40 वर्षीय पुत्र सुदामा प्रसाद उर्फ गनौरी अपने खेत से हरी सब्जी तोड़कर घर लाया था, सब्जी को वजन करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीन के पास लगाया था जब चार्ज में लगे बोर्ड से निकालने लगा तो इलेक्ट्रॉनिक मशीन में बिजली प्रवाहित हो रही थी और बिजली के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गया। हालांकि आनन-फानन में परिजनों ने औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल प्राथमिक उपचार हेतु ले गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। इधर ओबरा स्थित निवास पर जैसे ही औरंगाबाद से शव आया वैसे हि पत्नी पंजू देवी सहित घर के अन्य परिवार दहाड़ मारकर रोना शुरू कर दी। मृतक की पत्नी बार-बार बेहोश होकर जमीन पर गिर जा रही थी इधर पत्नी की भी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के दो पुत्री नीतू कुमारी तथा दिव्या कुमारी एवं एक पुत्र दीपक कुमार है। सुदामा मेहता के मृत्यु के बाद घर में परिवार को भरण पोषण करने वाला कोई नहीं है वह अपने घर पर रहकर कृषि कार्य करते हुए बच्चों को जीवन यापन चलाने का कार्य किया करता था। बताया जाता है कि परिजनों के द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराया गया बल्कि दाह संस्कार कर दिया गया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि परिजनों के द्वारा किसी भी तरह की कोई सूचना तथा आवेदन नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *