पीड़ित परिवार को दी राहत सामग्री

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के रतनपुर पंचायत के मनोरा गुलजार बिगहा निवासी अरविंद पासवान की बड़ी बिटिया मंजू कुमारी की मृत्यु मात्र 17 वर्ष की अल्पायु में बीमारी की वजह से हो गई थी। उनकी मृत्यु की जानकारी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चन्द्रा को मिली। जानकारी मिलते ही डॉ० चन्द्रा ने अपने टीम एचओपीसी के सदस्यों से पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने का आग्रह किया। उनके आग्रह पर टीम के सदस्यों ने पीड़ित परिवार के घर जा राहत सामग्री पहुंचाई। डॉ० प्रकाश चन्द्रा ने उनकी मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं पीड़ित परिवार को दुःखद घड़ी का सामना करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर सिक्कू राय,संतोष शर्मा, दीपक राज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *