औरंगाबाद,पति पत्नी की झगड़ा का शिकार हुई बगल के घर की एक महिला,झगड़ा देख नही छुड़ाई तो उसके साथ हुई पिटाई

चितरंजन कुमार:-

औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के कटैया गांव में एक अजीबोगरीब घटना घटी,जिसमे एक महिला इसका शिकार हो गई।बुधवार को देव समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला सर में खून से लतपथ होकर पहुंची।देव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने इलाज किया।महिला ने बताया कि मेरे गाँव में मेरे ही घर के बगल में मुरारी राय अपनी पत्नी से आपस मे झगड़ा कर रहे थे।महिला ने बताई की मेरा कसूर बस इतना रहा कि मैं उस झगड़े को देख रही थी,तभी इसी दौरान दोनों मेरे पास पहुँचे और कहने लगे कि हम दोनों जब झगड़ा कर रहें थे।\"\" तब तुम हम दोनों को देख कर छुड़ाई क्यो नही इसी बात को लेकर तूतुमय मय हुई और फिर दोनों मारपीट पर तूल आये और मेरे साथ मारपीट करने लगे और मुरारी राय की पत्नी ने डंडे से मेरे माथा पर वार कर दी जिसमे माथा फट गया और खून आने लगा।जिसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए देव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुँचे।घायल महिला की पहचान सन्दू बैठा की पत्नी के रूप में हुई है।इस संबन्ध में देव थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट की घटना घटी है।मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है।जांच पड़ताल कर आगे की करवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *