रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी कार्यालय में शिक्षकों का चल रहे चहक प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के संचालक के रूप में अकाउंटेंट देवेंद्र कुमार जबकि ट्रेनर के रूप में सोनम कुमारी एवं धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहें। प्रशिक्षण में उपस्थित वर्ग 1 एवं 2 वर्ग के नामीत शिक्षकों को प्रशिक्षण के माध्यम से जागरूक किया गया। प्रशिक्षक ने जानकारी देते हुए शिक्षकों को बताया कि शिक्षा विभाग के द्वारा अब बच्चों को विद्यालय में नई तकनीकी के माध्यम से शिक्षा मुहैया कराया जाना है जिसे प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षक विद्यालय में पूरी तरह लागू करें तथा बच्चों को पूर्ण रूप से प्रशिक्षण की जानकारी विद्यालय में दें। सरकार की योजना धरातल पर पूरी तरह साबित हो इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र में मध्य विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के नामित शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
Leave a Reply