एनएचएम कर्मचारी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने विकास शंकर

रॉकी दूबे, ओबरा

रांची में आयोजित आखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं एनएचएम कर्मी महासंघ के तीसरी कार्यसमिति बैठक में ओबरा हेल्थ मैनेजर विकास शंकर को भारतीय स्वास्थ्य एवं एनएचएम कर्मी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर एनएच-139 सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति के सदस्यों ने पुष्कर अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य प्रबंधक को पौधा देकर सम्मानित किया। जानकारी देते हुए नवलेश मिश्रा एवं मुकेश कुमार ने बताया कि यह ओबरा के लिए गौरव का विषय है कि ओबरा के लड़के राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे है। ओबरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे उनके नेतृत्व मे विकास हुआ है, सड़क दुर्घटना समिति उनके उज्वल भविष्य की कामना करती है। इधर विकास शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है जो कि बिहार मजदूर संघ से संबद्धता प्राप्त संगठन है। आगामी 25 एवं 26 नवंबर को पटना में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि ओबरा के युवा वर्ग के लोगों के द्वारा हमें जो सम्मान दिया गया है निश्चित रूप से वे बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर रंजीत पांडेय, लालो कुमार, अभिषेक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *