प्रखंड संसाधन केंद्र देव में बिहार शिक्षा परियोजना औरंगाबाद के तत्वाधान में 4 दिवसीय प्रशिक्षण हुआ समाप्त

चितरंजन कुमार:-

गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र देव में बिहार शिक्षा परियोजना औरंगाबाद के तत्वाधान में 4 दिवसीय प्रशिक्षण हुआ समाप्त। जानकारी देते हुए प्रशिक्षक के रूप में मध्य विद्यालय बालूगंज के शिक्षक डॉ शशि भूषण कुमार सिंह एवं प्राथमिक विद्यालय सरब बिगहा के तरुण कुमार ने बताया कि 24 जुलाई से 27 जुलाई तक वर्ग प्रथम के निमित्त शिक्षकों का चेक प्रशिक्षण गैर आवासीय प्रशिक्षण 27 जुलाई को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। \"\"इसमें बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान के तहत तहत प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें क्रियाकलाप के माध्यम से बच्चों को कैसे मनोरंजन तरीके से सिखाया जाए,इस पर प्रकाश डाला गया। एक लिंक के माध्यम से विद्यालय में कराए गए क्रियाकलाप को सबमिट कैसे करेंगे?इसको भी बताया गया। विद्यालय के नामित शिक्षक प्रत्येक दिन लिंक के माध्यम से अपना रिपोर्ट एससीईआरटी पटना में भेजेंगे। प्रशिक्षण की शुरुआत में रवि रोशन डीपीओ एमडीएम औरंगाबाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *