इलाज के क्रम में मौत, गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम

रॉकी दूबे, ओबरा

जम्होर थाना क्षेत्र के जम्होर निवासी श्रवण कुमार का इलाज के क्रम में मौत हो गया जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने एनएच-139 को घंटो जाम कर आवागमन को बाधित कर दिया। मृतक 18 वर्षीय श्रवण कुमार जम्होर निवासी बिहारी भुईयां का पुत्र है जो औरंगाबाद के न्यू एरिया स्थित सत्येंद्र सिंह के घर करीब 12 वर्ष से घरेलू काम करता था। अचानक श्रवण की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया गया। इसकी सूचना सत्येंद्र सिंह ने परिजनों को फोन के माध्यम से दी सूचना पाते ही परिजन सदर अस्पताल औरंगाबाद पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार रेफर कर दिया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इधर सासाराम में शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने शव को एनएच-139 मोर डिहरी के पास रख सड़क को जाम कर दिया जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा इधर परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। जम्होर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *