केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का ओबरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित काली मंदिर के समीप रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित सदस्यता अभियान में शामिल होने जा रहे थे, इसी क्रम में ओबरा काली मंदिर समीप कार्यकर्ताओं ने फूल की माला व अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। जिला महामंत्री सह समाजसेवी संजय गुप्ता ने बताया कि स्थानीय निवासी लोकनाथ प्रसाद, अशोक प्रसाद, सिकंदर चौधरी, एजाज शेख, नौशाद हजारी, मोहम्मद अब्दुल, मोहम्मद मुबारक, गोलू ठाकुर, दिलीप जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, उमेश प्रसाद, रवि ठाकुर, दिलीप कुमार सहित अन्य महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते प्रभाव से उनका दामन थामा। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी के साथ-साथ देश शीर्ष पर पहुंच रहा है। आज देश की लोकप्रियता व शक्ति का बखान पूरे विश्व में हो रहा है। वहीं पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने बताया कि महागठबंधन सिर्फ जात की राजनीति करता है। जात के नाम पर वोट लेकर हम सभी को ठगने का काम करते आया है। जिला महामंत्री संजय गुप्ता ने बताया कि जल्द ही ओबरा में वृहद पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर आर्य जायसवाल, मंगलेश प्रसाद, बिहारी कांस्यकर, अजय गुप्ता, संजय पासवान, अशोक प्रसाद, रेखा रानी, इंदु देवी, नूरजहां, संगीता देवी, रिंकी देवी, पुष्पा देवी, मंजू देवी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *