रॉकी दूबे, ओबरा
यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम को डिजिटल बनाने की कवायद शुरू हो गई। इसके तहत ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० विक्रम कुमार सिंह के अध्यक्षता में यू-विन पोर्टल का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। प्रशिक्षक के रूप में मो० आरसी अली एवं किरण कुमारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण के माध्यम से जानकारी दिया एवं कहा कि नियमित टीकाकरण पोर्टल पर लिंक के माध्यम से आम लोगों को सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाएगा। डाटाबेस ऑनलाइन के माध्यम से पोर्टल पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक विकास शंकर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से संबंधित किसी भी तरह की सर्टिफिकेट की जानकारी लेना हो तो उन्हें डेटाबेस ऑनलाइन के माध्यम से सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया की यह कार्यक्रम राज्य के सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं। पीएमडब्ल्यू संतोष कुमार ने उपस्थित कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि पोस्ट कार्यक्रम के अंतर्गत कुष्ठ रोगी खोजी अभियान को लेकर 10 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर लेखापाल अखिलेश कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहें।
Leave a Reply