रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को दाउदनगर एसडीओ मनोज कुमार ने ओबरा प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिया।बैठक में प्रमुख रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवम वत्स, प्रभारी अंचल अधिकारी अरुण कुमार सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष ओबरा अमरेंद्र कुमार एवं खूदवां थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार सहित पैक्स अध्यक्ष उपस्थित रहें। एसडीओ मनोज कुमार ने पैक्स अध्यक्षों से सीएमआर के बारे में विस्तृत जानकारी लिया एवं कहा कि जिस लक्ष्य के अनुसार आपने धान की अधिप्राप्ति किया है उसके अनुसार सत्य प्रतिशत सीएमआर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। लापरवाही बरतने वाले पैक्स अध्यक्षों पर निश्चित रूप से करवाई किया जाएगा। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसडीओ ने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राम रतन कुमार एवं प्रेम सागर से विस्तृत जानकारी प्राप्त किया एवं चेतावनी देते हुए कहा कि सभी पैक्स अध्यक्ष से संपर्क कर हर हाल में शत प्रतिशत सीएमआर उपलब्ध कराएं तथा इसका प्रतिवेदन अनुमंडल कार्यालय में उपलब्ध कराएं। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी निर्देश दिया एवं कहा कि हर हाल में सीएमआर उपलब्ध हो। बैठक के दौरान सभी पैक्स अध्यक्ष ने दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी को भरोसा जताते हुए कहा कि निर्धारित समय पर सीएमआर उपलब्ध करा दिया जाएगा। जानकारी देते हुए एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि सभी पैक्स गोदाम का भौतिक सत्यापन करा लिया गया है। प्रतिदिन दो दो लैट सीएमआर लक्ष्य के अनुसार उपलब्ध कराए जाएंगे उन्होंने प्रखंड के सोनहूली पैक्स अध्यक्ष बेचू यादव को बधाई देते हुए कहा कि इनके द्वारा शत-प्रतिशत सीएमआर उपलब्ध करा दिया गया है। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष मोनी सिंह, उपेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, रामप्रवेश यादव, रामाश्रय शर्मा, विवेक दुबे, नगेंद्र मेहता, मुकेश कुमार, राजू सिंह, गौरी सिंह सहित अन्य पैक्स अध्यक्ष उपस्थित रहें।
Leave a Reply