चितरंजनं कुमार मदनपुर:-
अंधविश्वास के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मदनपुर थाना क्षेत्र के महुआवा टोले टिकरी पर गांव के मुकेश चौधरी के 13 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार उर्फ गोलू को मंगलवार की देर रात घर के छत पर सोए हुए अवस्था में सांप ने उसे डस लिया. जिसके बाद उसके परिजन के द्वारा बारुण थाना क्षेत्र के सिलौंजा गांव में झाड़-फूंक कराने ले गए .जब इसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो झाड़-फूंक के लिए फेसरा गांव ले गया ले जाया गया. यह क्रम बुधवार की सुबह 10:00 बजे तक चलता रहा जब तबीयत काफी बिगड़ गई तो उसके परिजन 11:00 बजे सीएचसी मदनपुर में इलाज के लिए लाया जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सकों ने नब्ज टटोल ते ही मृत घोषित कर दिया.
Leave a Reply