रॉकी दूबे, ओबरा
परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से 11 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित होनेवाले जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े को लेकर ओबरा प्रखंड मुख्यालय में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० विक्रम सिंह, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विकास शंकर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजकीय उच्च विद्यालय ओबरा के छात्र एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से साइकिल रैली शहर का भ्रमण करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा में संपन्न हुआ। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि पखवाड़े को सफल बनाने हेतु सभी पंचायत के मुखिया, सरपंच एवं ग्राम सचिवों के साथ जल्द ही एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० विक्रम सिंह की अध्यक्षता में समन्वय समिति का एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विकास शंकर, प्रखंड लेखा प्रबंधक अखिलेश कुमार, बीसीएम प्रदीप कुमार, पीएमडब्ल्यू संतोष कुमार, पीसीआई विकास कुमार मिश्रा, जिला समन्वयक कमलेश राज, सी3 साधना कुमारी एवं महिला पर्यवेक्षिका पूनम कुमारी उपस्थित रहें। इस दौरान 07 अगस्त से आयोजित होनेवाले मिशन इंद्रधनुष को सफल बनाने हेतु चर्चा की गई।
Leave a Reply