वीडियो ने पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक कर निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने का दिया सख्त निर्देश

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवम वत्स के अध्यक्षता में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी एवं पैक्स अध्यक्षों की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सहकारिता विभाग अंतर्गत संचालित धान अधिप्राप्ति योजना की समीक्षा किया समीक्षा के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बारी-बारी से विभिन्न पैक्स अध्यक्षों से धान अधिप्राप्ति से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी लिया व कहा कि जिन पैक्सों में 80% से कम चावल आपूर्ति की गई है वैसे पैक्स अध्यक्षों की खैर नहीं होगी। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस सप्ताह के अंदर निर्धारित लक्ष्य सीएमआर हर हाल में पूरा करें अन्यथा जांच के दौरान पकड़े जाने पर निश्चित रूप से वैसे पैक्स अध्यक्ष पर दंडात्मक करवाई किया जाएगा। उन्होंने निर्देश देते हुए बैठक के दौरान पैक्स अध्यक्षों को कहा कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर यह कार्य कराया जा रहा है हर हाल में सीएमआर शत प्रतिशत जमा करें नहीं जमा करने वाले पैक्स अध्यक्षों पर अग्रतर करवाई करने की अनुशंसा की जाएगी। सभी पैक्स अध्यक्षों ने सहमति जताते हुए कहा कि दिए गए लक्ष्य को निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा। जानकारी देते हुए वीडियो ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पंचायत के कंचनपुर, कारा, उब, महुआंव, मलवां, रतनपूर पैक्स गोदाम का भौतिक सत्यापन किया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य पैक्स गोदाम की जांच 2 दिन के अंदर कर लिया जाएगा गलत पाये जाने पर संबंधित पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देश को हर हाल में पालन करें। इस मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राम यतन कुमार, पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, विवेक दुबे, मनीष पांडे, मुकेश कुमार सहित अन्य पैक्स अध्यक्ष मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *