रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप एनएच-139 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के करमा निवासी टुनटुन भुईयां के रूप में की गई है। घटना रविवार देर रात्रि की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शंकरपुर गांव के पास ही एक भट्ठा में मजदूरी का काम करता था। किसी काम से सड़क पार कर रहा था। उसी समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। घटनास्थल से पुलिस की गस्ती गाड़ी गुजर रही थी, युवक को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी थाना अध्यक्ष ने सोमवार सुबह शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेजा दिया है। खबर लिखे जाने तक परिजनों के द्वारा अभी तक किसी तरह का कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
Leave a Reply