जदयू कार्यकर्ताओं ने बैठक कर संगठन मजबूती पर दिया जोर

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित संत पदारथ सामुदायिक भवन में रविवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते प्रत्येक पंचायत मे 15 सदस्यीय सशक्त कार्यकारिणी कमिटी गठन करने हेतु शख्त निर्देश दिया, जिसमे वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओ को समन्वय स्थापित करने की बात कही। ओबरा विधानसभा से जदयू के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश महासचिव सुनील कुमार यादव, ओबरा विधानसभा प्रभारी अमरेश चौधरी एवं औरंगाबाद लोकसभा के पूर्व प्रभारी डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह ने प्रखंड अध्यक्ष एवं कमिटी के वरिष्ट कार्यकर्ताओ को पंचायतो भ्रमण करने एवं पंचायत के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओ के उत्साहवर्धन करने का सलाह दिया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को कहा कि समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत करें ताकि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाना है। कहा कि कार्यकर्ता लगन के साथ कार्य करें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती पर बारी बारी से अपना विचार रखा। बैठक मे मुख्य रूप से मुमताज अंसारी, अशोक पाण्डेय, रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, प्रवीण शर्मा, ललन चंद्रवंशी, नागमणी वर्मा, सुरीठ सिंह, रामनन्दन मेहता, श्यामसुन्दर कुमार, नवल किशोर चन्द्रवंशी, लगन मेहता, नागेंद्र राम, बिन्दा यादव, सतेन्द्र राम, विनोद गुप्ता, कुन्दन राय, नागेंद्र विश्वकर्मा, दिलीप यादव सहित काफी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *