रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा थाना क्षेत्र के हरीना गांव में बीते दिनों मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हुई। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा में कराया गया। घायल प्रसनजीत सिंह ने बताया कि हमारे किराना दुकान पर गांव के दिपक कुमार आया और शराब पिने के लिए बोला जब मैं दुकान पर शराब पीने का विरोध किया तो गाली गलौज देना शुरू कर दिया। जिसके बाद दीपक के परिवार मौके पर पहुंच मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया जिसमें प्रसनजीत सिंह, भगिना ज्ञान सिंह एवं हेमंत सिंह घायल हो गए घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। इधर घटना को लेकर प्रसनजीत सिंह के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज हेतु एक आवेदन दिया गया है जिसमें गांव के दीपक सिंह, मुकेश कुमार, मनीष कुमार, अभिमन्यु, सिहासन सिंह, राम सुभाग सिंह को अभियुक्त बनाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अधक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि हरिना गांव मे दो पक्षों के बिच मारपीट से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है दोनों पक्ष के लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है मामले की गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है जो भी व्यक्ति दोषी होंगे निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply