रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा अंचल कार्यालय में शुक्रवार की देर शाम दाउदनगर सिविल एसडीओ मनोज कुमार ने पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर कई तरह का दिशा निर्देश दिया। बैठक में प्रशिक्षु वीडियो शिवम वत्स, प्रभारी अंचल अधिकारी अरुण कुमार सिंह, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार, सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति के सदस्य एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए एसडीओ ने कहा कि ओबरा बाजार को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा साथ ही मुख्य सड़क पर लग रहे टेंपो स्टैंड तथा सब्जी मंडी के लिए जगह चिन्हित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के जमीन पर जो भी व्यवसाई वर्ग के लोग अवैध कब्जा किए हैं इसके लिए पहल की जा रही है। सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति के सदस्यों को एसडीओ ने जानकारी देते हुए कहा कि आप सबों की सहयोग से ओबरा बाजार का विकास निश्चित रूप से होगा।पदाधिकारी हर हाल में आपकी समस्या का निपटारा करेंगे। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि गर्मी एवं बरसात के मौसम में महामारी जैसे बीमारी को रोकथाम हेतु साफ सफाई कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि आपको जो भी जिम्मेवारी दी जा रही है, निश्चित रूप से अपने कार्यों को निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि ओबरा बाजार में आए दिन जाम की समस्या देखने को मिल रही है जाम की समस्या से निजात पाने के लिए ओबरा बाजार में पुलिस बल तैनात किया जाएगा इसके लिए जिला पदाधिकारी को ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। इस मौके पर सड़क दुर्घटना रोक समिति के सदस्य पुष्कर अग्रवाल, चंदन सिंह, मुकेश कुमार, जिला पार्षद प्रतिनिधि शिव प्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
Leave a Reply