धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल क्यूम अंसारी की 118वीं जयंती

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित आमना उत्सव हॉल में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कयूम अंसारी की 118वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रदेश सचिव एहसान उल हक अंसारी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी (राजद) हुमायु अंसारी, पिछड़ा मुस्लिम संगठन के प्रदेश संयोजक डॉ० नूरहसन आजाद, औरंगाबाद वार्ड पार्षद यूसुफ आजाद अंसारी, अधिवक्ता मुजफ्फर अंसारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मो० नसीम अंसारी मौजूद रहें। उपस्थित लोगों ने बाबा ए कौम अंसारी साहब के जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि अपनी विलासितापूर्ण जिंदगी को छोड़कर आजादी की लड़ाई लड़ते हुए वे 16 साल की उम्र में जेल भी चले गए। आजादी के बाद इन्होंने राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ० कृष्ण सिंह के मंत्रीमंडल में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी निभाते हुए गरीबों की आवाजों को बुलंद करने का कार्य किया। इन्होंने बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहते हुए पार्टी को सशक्त एवं मजबूत बनाने का भी कार्य किया है। इस दौरान लोगों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव में सत्ता में उनकी आबादी के अनुपात में भागीदारी व हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। जयंती समारोह में मुख्य रूप से शराफत अंसारी, आलम अंसारी, अशरफ अंसारी, महबूब अंसारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *