प्रशिक्षु बीडीओ शिवम बक्स ने किया पदभार ग्रहण

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड विकास पदाधिकारी राजू कुमार को विभागीय प्रशिक्षण में जाने के उपरांत सोमवार को प्रशिक्षु बीडीओ शिवम बक्स ने सोमवार को प्रभार ग्रहण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी राजू कुमार को विभाग के द्वारा गया में 1 माह के प्रशिक्षण हेतु भेजा गया है जिसके उपरांत प्रशिक्षु ग्रामीण विकास विभाग पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी औरंगाबाद के आदेशानुसार शिवम बक्स ने पदभार ग्रहण किया है। नवनियुक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि विभाग के द्वारा जो जिम्मेवारी दी गई है निश्चित रूप से उसका निर्वहन करुंगा साथ ही प्रखंड के शत-पतिशत कार्यों का निष्पादन कराना मेरा पहला दायित्व होगा। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के दौरान उपस्थित कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा सुचारू रूप से कार्यों का निष्पादन करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी समय से कार्यालय पहुंचे तथा कार्यों का निष्पादन करें। कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर प्रखंड प्रधान सहायक रामा शंकर शर्मा, प्रखंड नाजिर विकास कुमार, सहायक अचूता नंद शर्मा सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *