रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सोमवार को सीडीपीओ व एलएस के प्रति विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजू कुमारी ने किया। इस दौरान सभी सेविकाओं ने बताया कि सुपरवाइजर के द्वारा प्रत्येक केंद्र से वरीय पदाधिकारी के नाम पर चार-चार सौ की उगाही की जा रही हैं। इसका विरोध करने पर एलएस के द्वारा कहा जाता है कि यह पैसा सीधा वरीय पदाधिकारी के द्वारा लिया जा रहा है। आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के सचिव अर्चना कुमारी, कोषाध्यक्ष वंदना कुमारी, मुख्य संरक्षक विमला देवी, शीला कुमारी, शोभा कुमारी, गीता कुमारी, कंचन कुमारी, सविता देवी, लालती देवी, रीना कुमारी, मीना देवी, रिंकू कुमारी, शांति कुमारी, रूबी देवी, बिना कुमारी सहित अन्य ने सीडीपीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम सभी सेविकाओ को केंद्र संचालन के लिए पोषाहार के रूप में प्रतिमाह 11 हजार रुपये दिया जाता है, जिसमें वाउचर के नाम पर सीडीपीओ कार्यालय के द्वारा प्रत्येक माह 2900 रुपये की मांग कि जाती है। अगर वरीय अधिकारियों का यही रवैया रही तो निश्चित रूप से सेविका सहायिका संघ आंदोलन करने को बाध्य होगी।
Leave a Reply