रॉकी दूबे, ओबरा
प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड आपूर्ति कार्यालय पर शुक्रवार को ओबरा बाजार के डीलर सुरेश प्रसाद गुप्ता के निधन पर एक कार्यक्रम आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीलर एसोसिएशन संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने की। उपस्थित लोगों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी मृत्यु लम्बी बीमारी की वजह से हुई है। वे मृदुभाषी थे तथा सभी लोगों से बेहतर व्यवहार रखते थे साथी ही साथ ग्राहकों से भी उनकी मधुर व्यवहार थी उनका निधन होने से डीलर एसोसिएशन संघ में अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके निधन पर बिजेंदर पासवान, विद्यानंद पांडे, हीरालाल शर्मा, विद्या सिंह, श्याम सुंदर प्रसाद, उपेंद्र सिंह, जय मंगल दुबे, कारू भूईया, अमरेंद्र राम, कुंवर सिंह सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।
Leave a Reply