रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध टाउन हॉल में शनिवार को होनेवाले जनसभा की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता ओबरा मंडल अध्यक्ष पप्पू अग्रवाल तथा संचालन संजय गुप्ता ने किया। इस संबंध में जिला महामंत्री तथा कार्यक्रम प्रभारी संजय गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नव वर्ष के कार्यकाल होने के उपलक्ष्य में शनिवार को जनसभा का आयोजन किया गया है।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गया के भाजपा नेता तथा पूर्व मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार तथा भाजपा के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव के द्वारा प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए 9 साल के कार्यों के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया जाएगा। इसके लिए प्रखंड क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आह्वान करते हुए लोगों से कहा कि निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में लोग जनसभा में पहुंचकर भाग लें। इस मौके पर मौके पर रामकुमार शर्मा, शिवपूजन शर्मा, अजय गुप्ता, राजू गुप्ता, मंगलेश प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, संजय पासवान, प्रकाश शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Leave a Reply