भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया गरीब कल्याण महासंपर्क अभियान

संवाददाता, रॉकी दूबे

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री और नोखा विधानसभा के पूर्व विधायक श्री रामेश्वर चौरसिया के नेतृत्व में बुधवार को दाउदनगर के कई स्थानों पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण महासंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पत्रक वितरण एवं दुकानों पर पोस्टर लगाए गए। श्री चौरसिया ने कहा कि 2024 में पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बीजेपी की सरकार बनेगी। सभी जाति, धर्म, समुदाय के लोग नरेंद्र मोदी पर विश्वास करते हैं। भाजपा जिला प्रवक्ता अश्वनी कुमार तिवारी ने बताया कि गरीबों के हित में अनेक योजना चलाकर नरेंद्र मोदी ने जनता के बीच अपना कीर्तिमान स्थापित किया है। आज भारत विश्व में अपनी पहचान बनाई है, भारत को विश्व गुरु कहा जाने लगा है, भारतीय संस्कृति को अन्य देश अपना रहे हैं। अन्य देशों के प्रधानमंत्री हमारे प्रधानमंत्री को पैर छूकर प्रणाम करते हैं यह भारत के 140 करोड़ जनता का आशीर्वाद का देन है। महासंपर्क अभियान में मुख्य रूप से भाजपा जिला प्रवक्ता अश्वनी कुमार तिवारी, शमशेरनगर मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय, दाउदनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, आलोक दुबे, सुनील दुबे, श्री राम तिवारी, बृजेश तिवारी, सुभाष यादव, संजय कुमार, गुड्डू कुशवाहा, महामंत्री पारसनाथ चौरसिया सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *