चोरी की अपाची एवं देशी कट्टा के साथ तीन गिरफ्तार

रॉकी दूबे, ओबरा

चोरी गई अपाची बाइक की खोजबीन करने गई जम्होर पुलिस ने संदेह के आधार पर सख्ती से पूछताछ के क्रम में बिना गोली के एक देसी कट्टा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के धनाव गांव निवासी स्व. राजेंद्र पासवान के पुत्र तेजू पासवान उर्फ विमलेश पासवान एवं चिचमी गांव निवासी उदय पासवान के पुत्र अमरेंद्र कुमार, कृष्णा पासवान के पुत्र सूरज कुमार उर्फ बउला के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के शांतिपुर गांव से एक अपाची बाइक चोरी की शिकायत मिली थी जिसके आलोक में पहुंची पुलिस ने संदेह के आधार पर तेजू पासवान से सख्ती से पूछताछ की जिसमे चोरी गई बाइक बरामद कर लिया गया। लेकिन इसी क्रम में तेजू का मोबाइल फोन की जांच की गई जिसमें एक देसी कट्टा के साथ उसका फ़ोटो पाया गया जिसमें तेजू के अलावा दो अन्य युवक को निशानदेही के आधार पर गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि इनके पास से चोरी गई एक अपाची बाइक और एक बिना गोली की एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। इसके बाद इन तीनों के विरुद्ध चोरी और आर्म्स मामले में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *