अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर खाक

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के देवकली निवासी सुरेश मेहता के मकान में बीते रात्रि लगभग 1:00 बजे आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने बताया कि घर के सारे लोग सोए थे, घर के ही सदस्य राधेश्याम मेहता टेंट का कार्य कर घर वापस लौट रहे थे तो देखा कि घर में आग लगा है उन्होंने जब शोर शराबा किया तो परिवार के सदस्य आनन-फानन में जान बचाते हुए घर से निकल पड़े। इधर ग्रामीणों ने डीजल इंजन चला कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर आग की लपटें काफी तेज होने से आग पर काबू ना हो पाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ओबरा पुलिस को दिया पुलिस ने अग्निशामक दल को फोन कर बुलाया तब जाकर आग पर काबू पाया गया। पीड़ित सुरेश मेहता ने जानकारी देते हुए कहा कि घर में रखे 25000 हजार रुपये, कपड़ा, अनाज, बर्तन के अलावा अन्य सामग्री भी जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि इसकी लिखित सूचना अंचल अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष को दे दी गई है आग कैसे लगा इसका पता नहीं चल पाया है। इधर पीड़ित परिवार ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि को ध्यान आकृष्ट कराते हुए उचित मुआवजा मुहैया कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *