मदनपुर में पैसा निकालने के लिए बैंक के लाइन में खड़े व्यक्ति की अचानक हुई मौत

चितरंजन कुमार:-

बिहार के औरंगाबाद में हिट वेव(लू) का योलो अलर्ट जारी है।तापमान 43℃ के पर है।जिसका असर बुधवार को देखने को मिला। जहां बैंक के लाइन में खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति बैंक के लाइन में पैसा निकालने के लिए खड़ा था।

अचानक चक्कर आया और वह जमीन पर जा गिरा और देखते ही देखते उसकी सांसे बंद बंद हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान मदनपुर प्रखंड क्षेत्र के महुआवां गांव के निवासी के रूप में हुई है।

युक्त व्यक्ति पैसा निकालने मदनपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी में गया हुआ था।जहां उसकी गिरने से मौत हो गई।घटना बुधवार की दोपहर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *