रॉकी दूबे, ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में रविवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश राम ने किया। जानकारी देते हुए जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 15 जून को सरकार की 9 साल की गलत रवैये के खिलाफ महागठबंधन के राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन को लेकर प्रखंड मुख्यालय में महागठबंधन के कार्यकर्ता सरकार द्वारा अपनाये जा रहे गलत रवैये के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करेंगे जबकि 17 जून को होनेवाले सम्मेलन को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि कैफ खान ने बताया कि आज देश विपरीत परिस्थिति से गुजर रही है, देश की स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आज के इस तानाशाह सरकार के चंगुल में आकर पुण: हमारा देश गुलामी की जंजीर में बंध जाएगा। भाकपा माले के जिला महासचिव मुनारीक राम ने बताया कि केंद्र सरकार कहती है \’9 साल बेमिसाल\’ पर विपक्षी दलों की माने तो पिछला 9 साल हमारे देश के लिए बर्बादी का साल रहा है जो किसान, छात्र, व्यवसायी, नौजवान सभी के लिए कष्टदायी रहा है। 2014 में देश की जनता से \”बहुत है महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार\” जो वादा किया था वह सब सरकार के हिटलरशाही नीति के खिलाफ फेल दिखाई दे रही है। इस मौके पर कांग्रेस के वरीय नेता रामनरेश पांडेय, जदयू महासचिव संजय यादव, जदयू प्रवक्ता डॉ० रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, जदयू जिला महासचिव प्रवीण कुमार शर्मा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय राम, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक पांडेय, विनोद यादव, कौशल यादव, शैलेंद्र कुमार, धीरेन्द्र ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया लालू प्रसाद यादव का 76 वां जन्मदिन
प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 76 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा लालू प्रसाद के निरोग और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज देश में जिस तरह से नफरत का माहौल बनाया गया है, वैसे में लालू प्रसाद के विचार आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है जिसे कभी नही भुलाया जा सकता है।
Leave a Reply