रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के शंकरपुर स्थित मां अंबे एग्रो प्रोसेसिंग राइस मिल परिसर में रविवार को हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु यज्ञ स्थल से हाथों में कलश लेकर ओबरा स्थित पुनपुन दोमुहान पर जलभरी के लिए पहुंचे। पंडित कमलेश शास्त्री के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा अर्चना के साथ जलभरी का कार्य संपन्न हुआ। वहीं यजमान के रूप में रंजीत कुमार सिंह, संजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह ने पूजा अर्चना की। जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि पूजा अर्चना के बाद सोमवार को भव्य रूप से भंडारा तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन की गई है। जलभरी यात्रा में बिट्टू सिंह, अखिलेश सिंह, रामप्रवेश सिंह, इंदु देवी, मीरा देवी, नूपुर देवी, गुड़िया देवी, जूली देवी, गौरव कुमार सहित अन्य श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
Leave a Reply