रॉकी दूबे, ओबरा
जमीनी विवाद संबंधित मामले के निपटारे को लेकर शनिवार को फेसर थाना परिसर में एएसआई मो० अफरोज खान, राजस्व कर्मचारी रंजीत पंडित एवं अरुण कुमार की देखरेख में जनता दरबार लगाया गया इस दौरान भूमि विवाद से संबंधित दो मामले आये जिसमें एक मामले का निष्पादन कर दिया गया जबकि एक मामले को अगले आदेश तक लंबित रखा गया है। वहीं खुदवां थाना परिसर में एएसआई अमरेन्द्र कुमार एवं राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार की देखरेख में जनता दरबार लगाया गया। जानकारी देते हुए अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित दो मामले आया जिसे लंबित रखा गया है जबकि पूर्व के एक मामले का निपटारा हुआ है। वहीं राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार ने बताया की प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जमीनी विवाद संबंधित मामले को लेकर जनता दरबार लगाया जाता है जहां दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले का निष्पादन कर दिया जाता है जिससे लोगों को कोर्ट कचहरी जाने से छुटकारा मिल जाता है।
Leave a Reply