शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

रॉकी दूबे, ओबरा

जम्होर बाजार से शुक्रवार को देर रात्रि पुलिस ने शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि झारखंड निर्मित तुलसी कंपनी के 180 एम०एल० के 43 बोतल शराब के साथ जम्होर गांव निवासी मिथिलेश कुमार एवं बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गस्ती दल के पुलिस ने संदेह पर जांच की तो दोनों के पास शराब पाया गया। गिरफ्त में आये दोनों व्यक्ति को थाने लाते हुए अवैध शराब रखने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *