रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के भरूब पंचायत के पोकठा गांव निवासी संजय राम की पत्नी की निधन बीमारी की वजह से हो गई थी। मृत्यु की जानकारी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चन्द्रा को मिली। जानकारी मिलते ही डॉ० चन्द्रा नेअपने टीम एचओपीसी के साथियों से पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने का आग्रह किया उनके आग्रह पर टीम के साथियों ने उनके घर जा परिजनों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इस मौके पर गुड्डू यादव, रंजन कुमार, धर्मेंद्र पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
Leave a Reply