सड़क किनारे कचरा नहीं फेंकने को लेकर मुखिया ने कूड़े वाले स्थान पर कराया बैरिकेटिंग

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना मोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने एनएच-139 किनारे लगे कचरे के अंबार को स्थानीय मुखिया सीमा अग्रवाल के द्वारा साफ कराया गया है। जिसके बाद शनिवार को उक्त जगह पर कचरा नहीं फेंकने के लिए बैरिकेटिंग किया गया है।मुखिया सीमा अग्रवाल ने बताया कि थाना मोड़ के समीप कई वर्षों से लोग कूड़ा फेंका जा रहा था। कूड़े के ढेर से बदबू आ रही थी जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती थी। लोगों के हित में कचरे का अंबार को साफ करा दिया गया है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत में कचरा प्रबंधन के लिए शेड बनाने का प्रावधान है पर पंचायत में भूमि की उपलब्धता नहीं होने के कारण कचरा प्रबंधन शेड का निर्माण नहीं हो पाया है। हालांकि कुछ जगहों का एनओसी दिया गया है लेकिन वहां के लोगों के द्वारा कचरा प्रबंधन शेड का निर्माण नही करने दिया जा रहा है। अगर वैसा जगह मिला जहां कचरा प्रबंधन शेड निर्माण में किसी को आपत्ति ना हो तो यथाशीघ्र शेड तैयार कर दिया जाएगा। सरकार के द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं को लागू करते हुए पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति को इसका लाभ पहुंचाया जा रहा है। बैरिकेटिंग के ऊपर एक बड़ा सा बैनर लगाया जाएगा जिस पर सभी नगरवासियों से कचरा नहीं फेंकने के लिए अनुरोध किया जाएगा।साथ ही पंचायत के प्रत्येक मोहल्ले में सूखा एवं गीला कचरा प्रबंधन के लिए नीला एवं हरा डस्टबिन लगाया जाएगा ताकि लोगों को घर का कूड़ा कचरा फेंकने में परेशानी ना हो और शहर भी स्वच्छ रह सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *