सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं जाम की समस्या के निदान के लिए सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति ने की बैठक

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन मे राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पे बढ़ते दुर्घटना एवं जाम की समस्या के निदान के लिए ओबरा सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति के द्वारा पुष्कर अग्रवाल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में NH-139 पे बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए बताया गया कि औरंगाबाद से दाऊदनगर के बीच 15 से ज्यादा स्पॉट पॉइंट है जहां अक्सर दुर्घटनायें घटते रहती है। इसके अलावा इन दिनों बालू लदे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चल रहे उनमे से अधिकतर नाबालिग लोग चला रहा जिसके कारण भी दुर्घटना हो रहीं है। सड़क का चौड़ीकरण ना होना, फुटपाथ ना होना जैसे बिंदु भी दुर्घटना के मुख्य कारण है। इसके साथ ओबरा बाजार मे टेम्पो स्टैण्ड, बस स्टैण्ड का न होना जाम की समस्या का बड़ा कारण है। इसलिए सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति सभी समस्याओं के समाधान के लिए आगे आयी है। समिति के सदस्यों द्वारा मंगलवार के दिन बेल रोड स्थित हनुमान मन्दिर में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सामुहिक हवन पूजा किया जाएगा साथ ही सड़क चौड़ीकरण एवं अनियन्त्रित चल रहे बालू के ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों पर लगाम लगाने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा एवं समिति के सदस्यों द्वारा जन जागरूकता चलाया जाएगा। जानकारी देते हुए समिति के सदस्यों ने बताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस अवसर पर रंजीत कुमार, डिक्कू कुमार, मुकेश कुमार, नवलेख कुमार, चन्दन कुमार, मंटू कुमार, रौशन कुमार, आनन्द कुमार इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *