पूरे बिहार में 20 यशस्वी मुखिया के सूची में शामिल हुए मदनपुर के मात्र एक मुखिया ,कृषि मंत्री के हाथों हुए समानित,पढ़े पूरी खबर

चितरंजन कुमार-

जो बेहतर कार्य करता है उसे समय समय पर सम्मानित भी किया जाता है।कोई प्रखंड स्तर पर तो कोई राज्य और देश स्तर पर सम्मानित होते हैं।बिहार से 20 मुखिया को यशस्वी मुखिया के रूप में चयनित किया गया था।इसके चयन के लिए जमीनी स्तर पर जांच पड़ताल किया गया था। जांच के क्रम में जो मुखिया जी उस मापदंड को पालन करते हुए पाए गयें उन्हें यशस्वी मुखिया सम्मान से समानित किया गया।बिहार के 20 मुखिया जी को गया में यशस्वी मुखिया सम्मान से समानित किया गया।इस कार्यक्रम में बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के एक मात्र मुखिया का भी चयन हुआ था।जिन्हें गया में कृषि मंत्री के हांथो सम्मानित किया गया।\"\"चेई नवादा के मुखिया विकास कुमार उर्फ बबलू सिंह को गया में आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत पासवान के द्वारा समानित किया गया।ज्ञात हो कि हिंदुस्तान अखबार और अल्ट्राटेक सीमेंट के संयुक्त कार्यक्रम में यह सम्मान प्राप्त हुआ है।प्राप्त जानकारी अनुसार मदनपुर प्रखण्ड में बेहतर कार्य के लिए उन्हें समानित किया गया है।सम्मान प्राप्त होने के बाद मुखिया विकास कुमार उर्फ बबलू सिंह ने पंचायत के जनता को देव तुल्य बताते हुए कहा कि मुझे इस काबिल समझा और मुझे मुखिया बनाया।तब जाकर मैंने अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम किया।इस कार्यक्रम में पूरे बिहार से 20 मुखिया को यशस्वी मुखिया के रूप में चयनित किया गया था।

चेई नवादा पंचायत वासियों को मुखिया विकास कुमार उर्फ बबलू सिंह ने बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं और बधाई दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *