मानवीय पहल राहत के अंतर्गत अग्निपीड़ित परिवार को दी राहत सामग्री

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखण्ड के शंकरपुर निवासी संजय राठौर के घर बीते दिनों अगलगी की घटना घटी थी जिससे उनके घर का सारा समान जलकर राख हो गया था। इस घटना की जानकारी जिले के सुप्रसिद्ध समाजसेवी, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चन्द्रा को मिली। जानकारी मिलते ही डॉ० चन्द्रा ने अपने टीम के सदस्यों से पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने का आग्रह किया। जिसके बाद हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के सदस्यों ने डॉ० चन्द्रा द्वारा चलाये गए मानवीय पहल ‘राहत’ के अंतर्गत अग्नि पीड़ित परिवार को मदद के रूप में राहत सामग्री उपलब्ध कराई। डॉ० प्रकाश चन्द्रा ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि विपदा के समय में पीड़ित परिवार को मदद करना ही मैं मानवीय जीवन का सबसे बड़ा पूण्य समझता हूँ और मेरी टीम हरसंभव लोगों की मदद को तैयार रहती है उन्होंने इस नेक कार्य हेतु टीम के सदस्यों की भी सराहना की है। वहीं टीम के सक्रिय सदस्य चिन्टू मिश्रा ने बताया कि डॉ० चन्द्रा के नेतृत्व में निरंतर पीड़ितों की मदद की जा रही है जो काफी सराहनीय है। इस मौके पर अशोक पासवान, सिक्कू राय, मुडिंग यादव, आलोक शर्मा, भोला ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *