रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के सोनहुली पंचायत के मध्य विद्यालय अधमा में मुखिया गीता देवी की ओर से आमसभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक, पंचायत जेई, उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। वार्ड सदस्य बुध प्रकाश ने बताया कि आम सभा में पक्षपात एवं गलत तरीके से लोगों की आवाज को दबाते हुए निर्णय लिया जा रहा था उन्होंने बताया कि आम लोगों की बातों को अनसुनी कर पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि चयन के लिए प्रस्ताव लाया गया था आम लोगों ने एक सुर से कहा कि पहले से ग्राम सोनहुली में पंचायती राज के सभी नियमों के अनुसार भूमि को चयनित किया गया था जिसकी अधिकांश प्रक्रिया मिट्टी जांच, अंचलाधिकारी के द्वारा अनापत्ति पत्र के साथ-साथ सभी दस्तावेज तैयार किए गए थे बाद में नियम को ताक पर रखकर पुण: आमसभा करवाया गया जिसमें कोई भी निर्णय पारित नही हुआ। वहीं वार्ड सदस्य बिंदु देवी ने कही कि आम सभा मुखिया जी के द्वारा बुलाई गई थी उसमें हम में से किसी की भी बात रखनी नहीं दी गई और मौखिक तौर पर कहा गया कि आम सभा समाप्त होती है बाद में गुप्त सूचना के आधार पर मालूम हुआ कि गैर तरीके से मुखिया जी के द्वारा हस्ताक्षर करा कर पंचायती राज विभाग को विशेष निर्णय सौंपे जा रहे हैं। वहीं समाजसेवी जितेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज की बैठक में किसी भी आम जनता को बोलने का कोई अधिकार नहीं रहा कोई भी आम जनता जिस विषय बैठक पर बोलने से वंचित रहा मैंने भी जब अपनी बात रखने की कोशिश की तो हमें भी दबा दिया गया। इस प्रकार यह बैठक गैर संविधानिक एवं असफल स्थगित रहा। बैठक में वार्ड प्रतिनिधि संजय कुशवाहा, वार्ड प्रतिनिधि रवि कुमार, पूर्व वार्ड प्रतिनिधि जयप्रकाश वर्मा, पूर्व मुखिया कमला प्रसाद, सरपंच प्रतिनिधि जोगेश पासवान, वार्ड प्रतिनिधि प्रदीप शर्मा, वार्ड सदस्य ललन डॉक्टर, वार्ड सदस्य जय राम सहित सैकड़ों की संख्या में पंचायत के जनता मौजूद रहे।
Leave a Reply