लोजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई डॉ० अंबेडकर की 132वीं जयंती

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) कार्यालय में भारतरत्न डॉ० बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बारी बारी से बाबा साहब के तैल चित्र के समक्ष पुष्प चढ़ा श्रद्धा सुमन अर्पित किया। डॉ० अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर एक महान विचारक, समाज सुधारक, शिक्षक, आर्थिक विचारवादी और भारतीय संविधान के निर्माता थे वे समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। लोजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश पासवान ने बताया कि उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज में समानता और आत्मगौरव को बढ़ावा दिया था। इस मौके पर एससी/एसटी प्रखण्ड अध्यक्ष उपेंद्र पासवान, लेबर सेल प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा राम, महिला सेल के प्रखंड अध्यक्ष सह बेल पंचायत के पंचायत समिति सदस्य नीलू देवी, पंचायत अध्यक्ष अमरजीत पासवान, राहुल कुमार, अक्षय कुमार पासवान, विजेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *