आदर्श मध्य विद्यालय रामबाग घटारो में बाल संसद का गठन

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय रामबाग घटारो में बच्चों के जीवन कौशल का विकास, नेतृत्व एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने, विद्यालय गतिविधियों एवं प्रबंधन में भागीदारी बढ़ाने, विद्यालय को सुरक्षित एवं साफ सुथरा रखने, चेतना सत्र का नियमित संचालन, बच्चों को प्रति दिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सभाकक्ष में बाल संसद का गठन किया गया। बाल संसद के गठन में उपस्थित छात्र, छात्राओं ने नए सत्र 2023 -24 के लिए प्रधानमंत्री के रूप में वर्ग 8 की छात्रा रौनक कुमारी व उप प्रधानमंत्री के रूप में अंकुश कुमार का चयन हुआ सर्वसम्मति से हुआ। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को पांच ग्रुप में बांट दिया गया। पांचों ग्रुप से एक छात्र एवं एक छात्रा का चयन मंत्री पद के लिए किया गया इस प्रकार 5 छात्र और 5 छात्रा मंत्री पद के लिए चयनित किए गए प्रधानमंत्री रौनक कुमारी ने सभी 10 मंत्रियों शिक्षा मंत्री सह मीना मंत्री- सिंपी कुमारी, शिक्षा उप मंत्री- शान राज, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री- स्वीटी कुमारी, उप स्वच्छता मंत्री मुन्ना कुमार, पुस्तकालय मंत्री- रूपा कुमारी, पुस्तकालय उपमंत्री- रंजीत कुमार, खेल और सांस्कृतिक मंत्री- सौरभ कुमार, खेल और सांस्कृतिक उप मंत्री- पायल कुमारी, जल एवं कृषि मंत्री- जीतू कुमार, जल एवं कृषि उपमंत्री- सुप्रिया शोले को विभाग का बंटवारा कर दिया गया। सभी मंत्रियों की एक बैठक दिनांक गुरुवार को बुलाई गई है जिसमें शपथ लिया जाएगा की अगले सत्र के लिए स्कूल हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *