सरगावां पंचायत सरकार भवन के पास नीम के पेड़ में लटका मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

चितरंजन कुमार:-

बुधवार को देव थाना क्षेत्र के सरगांव पंचायत सरकार भवन के समीप एक नीम के पेड़ से लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव मिला है। ग्रामीण सुबह सुबह जब नित्य क्रिया के लिए गांव से बाहर जब पंचायत सरकार भवन के तरफ पहुंचे तो ग्रामीणों की नजर नीम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटकता हुआ दिखाई दिया । \"\"ग्रामीणों ने इसकी सूचना देव थाना को दिया।ग्रामीणों की सूचना पर देव थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे एसआई राहुल कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लटकता हुआ शव को पेड़ से उतारा। मृतक व्यक्ति के पैकेट की छानबीन की गई तो उसके पैकेट से एक आधार कार्ड और एक श्रम कार्ड प्राप्त हुआ। जिससे उसकी पहचान देव प्रखंड के ढिबरा थाना क्षेत्र के दुलारे पंचायत अंतर्गत बरवा सोई गांव निवासी हरि भोक्ता के 50 वर्षीय पुत्र मुंगेश्वर भोक्ता के रूप में हुई है। \"\"जिसके बाद इसकी सूचना दुलारे पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र कुमार यादव को दी गई उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचना देकर उन्हें घटनास्थल आया जिसके बाद या पुष्टि हुई की मृतक व्यक्ति मंगेश्वर भोक्ता ही है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। \"\"देव थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया व्यक्ति की हत्या करके पेड़ में लटकाया हुआ प्रतीत होता है पुलिस सब को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है और जल्द ही एक नतीजे पर पुलिस पहुंचेगी। मृतक के पुत्र ने बताया कि मेरे पिताजी अपने घर से 8 दिन पूर्व रोजी रोटी के लिए कमाने के नियत से घर से निकले थे। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *