पहली बार सीता थापा धाम महोत्सव का दो दिवसीय होगा आयोजन,29 और 30 अप्रैल तिथि हुआ निर्धारित

चितरंजन कुमार-
शुक्रवार को नीमा स्थित सीता धाम महोत्सव मानये जाने को लेकर स्थानीय मुखिया संजय यादव की अध्यक्षता में सीता थापा धाम पर महोत्सव मनाए जाने को लेकर बैठक किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से 29 और 30 अप्रैल को सीता जी के जन्म दिवस के अवसर पर महोत्सव मनाए जाने का निर्णय लिया गया।इस दौरान महोत्सव पुरुष सिधेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि जिस तरह जिले में 11 महोत्सव होता है।\"\"उसी प्रकार 12 वें महोत्सव के रूप में मानये जाने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया कि सीता थापा धाम अपने विकास के लिए उपेक्षित है।महोत्सव के आयोजन होने से धाम का विकास की गति बढ़ेगी।

कमिटी का हुआ गठन

अध्यक्ष जगनरायन यादव एवं उपाध्यक्ष बबलू कुमार पासवान जिला पार्षद प्रतिनिधि,नरेश सिंह पंचायत समिति प्रतिनिधि एव निखिल सिंह को मनोनीत किया गया।सचिव के रूप में सजंय कुमार सिंह,धीरेंद्र कुमार सिंह रामेश्वर कुमार रौशन को मनोनीत किया गया।कोषाध्यक्ष मनोरंजन सिंह जबकि संरक्षक के रूप में नीमा आजन के मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह और घटराइन पंचायत के मुखिया सजंय यादव को चुना गया।जबकि 35 सदस्य मनोनीत हुए।\"\"
इस दौरान बैठक में कार्यक्रम का रूप रेखा तैयार किया गया।जिसमें दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन कराए जाने का निर्णय लिया गया।बैठक में महोत्सव पुरुष अधिवक्ता सिधेश्वर विद्यार्थी,जिला पार्षद प्रतिनिधि बबलू पासवान,पँचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नरेश सिंह, जनेश्वर विकास केंद्र अध्यक्ष लालदेव प्रसाद पुजारी पारश नाथ पांडेय सिंह अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सिंघेश्वर सिंह ,अध्यक्ष दुमोहन न्यास समिति अध्यक्ष, अशोक सिंह कल्प वृक्ष अध्यक्ष नवीन पाठक विश्व हिंदू परिषद सदस्य, राम पुकार सिंह,ललन कुमार सिंह ,सजंय कुमार अध्यक्ष उमगा महोत्सव,विजय कुमार सिंह विनोद मालाकार,विनय सिंह,रामविलास सिंह, अनिल सिंह धीरेंद्र सिंह,सिंगर मदन माइकल जगन यादव इंद्रदेव यादव, राजेश विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *