चैती छठ को लेकर घाटों की साफ-सफाई पूर्ण

रॉकी दूबे, ओबरा

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत शनिवार को नहाय-खाय के साथ हो गई है। व्रतियों ने स्नान कर लौकी व चावल खाकर पर्व की शुरुआत की। 36 घंटे निर्जला उपवास करते हुए सोमवार की शाम व्रती अस्तचलागामी सूर्य को अर्ध्य देंगे एवं मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण करेंगे। इस प्रकार सूर्य उपासना का यह महापर्व संपन्न हो जाएगा। चैती छठ को लेकर ओबरा प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड के विभिन्न गॉंवों में ग्रामीण छठ घाट एवं घाट तक जानेवाले रास्ते की साफ सफाई करते दिखें। इस तरह छठ घाट की साफ-सफाई पूरी कर ली गई है। छठ व्रतियों के लिए पुनपुन नदी, नहर, तलाबों के घाटों के साथ क्षेत्र के सूर्य मन्दिरों को भी सजा कर तैयार कर लिया गया है। वहीं छठ घाट तक जाने वाले रास्तों को भी पूजा कमेटी के सदस्यों ने साफ सफाई कर दूधिया रौशनी से सजा दिया है ताकि छठ व्रतियों को कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *